फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Health department on alert in view of the increasing threat of waterborne diseases

ज्योलीकोट: जलजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, आठ गांवों में घर-घर होगा सर्वे

Sun, 06 Sep 2026 01:02 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल/ ज्योलीकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल/ ज्योलीकोट Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 06 Sep 2026 01:02 PM IST
सार

ज्योलीकोट में जलजनित बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक निगरानी शुरू कर दी है। आठ गांवों में घर-घर स्वास्थ्य सर्वे, एक्टिव केस सर्च और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Health department on alert in view of the increasing threat of waterborne diseases
Medical, Doctor - फोटो : istock

विस्तार

नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए व्यापक स्तर पर निगरानी शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने स्थिति को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी बताते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को ज्योलीकोट में सक्रिय होकर सेवाएं देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ज्योलीकोट न्याय पंचायत के 12 गांवों में से आठ गांव प्रभावित बताए गए हैं। इनमें बेलवाखान, भल्यूटी, सड़ियाताल, छेड़ा, गंजा, चोपड़ा, कृष्णापुर और गेठिया शामिल हैं। वीरभट्टी क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सेवाओं को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ ने आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर एक्टिव केस सर्च करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों की स्वास्थ्य स्थिति का सर्वे किया जाएगा। किसी व्यक्ति में बुखार, उल्टी या दस्त के लक्षण मिलने पर उसे तत्काल चिकित्सकीय जांच के लिए नजदीकी पीएचसी, एसडीएच या जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 सेवा को भी सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य टीमें घर-घर ओआरएस और जिंक वितरित करेंगी। साथ ही लोगों को पानी उबालकर पीने, सुरक्षित खाद्य पदार्थों का सेवन करने, हाथ धोने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
एसीएमओ-एनएचएम, डीपीएम और जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर को ब्लॉक आशा समन्वयक के सहयोग से आशाओं के दैनिक भ्रमण और स्वास्थ्य सर्वे का प्रारूप तैयार करने को कहा गया है। जरूरत के अनुसार आरकेएसके, काउंसलर, एनटीसीपी और मानसिक स्वास्थ्य टीम को भी क्षेत्र में लगाया जाएगा।


स्वास्थ्य विभाग ने दूषित पानी से होने वाले डायरिया, टाइफाइड, हैजा और पीलिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। सीएमओ ने संकट की स्थिति में सभी स्वास्थ्यकर्मियों से स्वयंसेवी भावना से ज्योलीकोट पहुंचकर सेवाएं देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed