{"_id":"5a76076d4f1c1b2d068b4679","slug":"151768479815-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर के पशुचिकित्सा विशेषज्ञों ने घायल हाथी का उपचार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर के पशुचिकित्सा विशेषज्ञों ने घायल हाथी का उपचार किया
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खटीमा के किलपुरा रेंज के उत्तरी बनबसा कंपार्ट 25 में 16 जनवरी को आपसी संघर्ष में घायल हाथी के स्वास्थ्य में अभी तक सुधार नहीं हो सका। शनिवार को 19 वें दिन पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. एकेदास अपनी टीम साथ यहां पहुंचे। उन्होंने घायल हाथी के स्वास्थ्य का जायजा लिया। किलपुरा के रेंजर किरन चंद्र कफल्टिया ने कहा कि हाथी हमेशा की तरह हल्का चारा एवं पानी ले रहा है।
विज्ञापन