{"_id":"5a70d7ed4f1c1b8b268b76b8","slug":"151734495419-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी न मिला तो सड़कों पर उतरेगी बीजेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी न मिला तो सड़कों पर उतरेगी बीजेपी
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। शहर में पानी की समस्या दूर न हुई तो बीजेपी ही सड़कों पर उतर आएगी। यह चेतावनी महानगर अध्यक्ष मनोज जोशी ने पेयजल मंत्री, सचिव पेयजल, डीएम और कमिश्नर से हुई फोन पर बातचीत के दौरान दी। मनोज जोशी शहर में पानी की सप्लाई बाधित होने से नाराज हैं।
शहर महानगर अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से मल्लीताल बाजार, नैनीताल क्लब चौराहे के ऊपर का क्षेत्र, रजपुरा कंपाउंड, फेरी हॉल, फॉरेस्ट कालोनी समेत कई इलाकों में पीने के पानी की किल्लत है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। शहर में पानी की लाइन डाल रही एडीबी संस्था द्वारा पाइप लाइन तो डाली जा रही है, लेकिन लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। महानगर अध्यक्ष ने इस संबंध में पेयजल मंत्री प्रकाश पंत, पेयजल सचिव, कमिश्नर कुमाऊं मंडल और जिलाधिकारी नैनीताल से बात कर समस्या से अवगत करा दिया है। उन्होंने बताया कि अगर पानी की किल्लत जल्द दूर नहीं होती है तो बीजेपी को ही सड़क पर उतरना होगा।