फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   81 ऋण बकायेदारों पर संपति कुर्क करने की कार्रवाई

81 ऋण बकायेदारों पर संपति कुर्क करने की कार्रवाई

Wed, 31 Jan 2018 12:50 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
81 ऋण बकायेदारों पर संपति कुर्क करने की कार्रवाई
सितारगंज। बैंक कर्ज अदायगी न करने करने वाले किसानों पर प्रशासन ने ऋण वसूली के लिए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चार करोड़ 16 लाख 62 हजार 260 रुपये के 81 बकाएदारों को एसडीएम ने नोटिस जारी कर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे ऋण बकाएदारों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि डिविजन क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के करीब 20 करोड़ रुपये के बकायेदार चल रहे हैं, जिनकी मार्च तक शत-प्रतिशत वसूली होनी है। बताया कि एक लाख से अधिक के करीब 81 बकाएदार हैं, जिन पर चार करोड़ 16 लाख 62 हजार 260 रुपये बकाया चल रहा है।
विज्ञापन


कहा कि बकाया ऋण की अदायगी न करने वाले इन बकायेदारों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर अगर ऋण की बकाया धनराशि जमा न की तो उनकी संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि करीब 20 करोड़ के बकाएदारों में उक्त 81 बकाएदार कई साल पुराने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीनों का वेतन रोका
सितारगंज। 20 करोड़ रुपये ऋण बकाया वसूली के लक्ष्य में से संग्रह अमीन अभी तक मात्र 20 लाख रुपये ही वसूल सके हैं। बताया कि लक्ष्य पूर्ति की 10 फीसदी ही वसूली करने वाले संग्रह अमीनों का एक माह का वेतन रोक दिया है। कहा कि ऋण वसूली में लापरवाही किसी हाल बर्दास्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed