{"_id":"5a6a43324f1c1b76268b648d","slug":"15169136551754-kaladungi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सेवा सहकारी समिति का 54 वॉ वार्षिक अधिवेशन मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सेवा सहकारी समिति का 54 वॉ वार्षिक अधिवेशन मनाया
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी किसान सेवा सहकारी समिति का 54वां वार्षिक अधिवेशन बृहस्पतिवार को मनाया गया। इसमें समिति से जुडे़ सभी किसानों को वर्ष 2017-18 का लाभांश 12 प्रतिशत देने की घोषणा की गई।
विधायक बंशीधर भगत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। प्रबंध निदेशक हेम चंद्र तिवारी ने सदस्यों को समिति के वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा बताया। भाजपा नेता दीवान सिंह बिष्ट ने किसानों को पिछले वर्ष 3200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिले गेहूं बीज की सब्सिडी दिलाने को कहा। समिति के अध्यक्ष कमल जंतवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। बताया कि इस समिति की ग्रामीण बचत जमा पूंजी 640 लाख रुपये पहुंच चुकी है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख हेमा टम्टा, सांसद प्रतिनिधि दीपाली कन्याल, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह देउपा, समिति के उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह, संचालक बहादुर सिंह, किरन बधानी, मोहन चंद्र, चंपा बुढलाकोटी, भीम सिंह, गणेश दत्त भट्ट, शाहिद हुसैन, श्याम दत्त रखोलिया, तारा चंद्र पांडे, जीवन लाल वर्मा, मोहन सिंह खोलिया आदि थे।