{"_id":"5a679f6f4f1c1b6f268b6157","slug":"151674065914-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल कर्मियों की बहाली नहीं हुई तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल कर्मियों की बहाली नहीं हुई तो होगा आंदोलन
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। एक निजी में कार्यरत दो कर्मियों को स्कूल के प्रबंधक द्वारा निष्कासित करने पर जिलाध्यक्ष मदन सिंह गैड़ा की अध्यक्षता में भारतीय मजदूर संघ की बैठक हुई। इस दौरान निष्कासित कर्मियों को जल्द सेवा में नहीं लिए जाने पर आंदोलन तेज करने की बात कही।
वक्ताओं ने कहा कि कर्मियों की बहाली की मांग को लेकर पूर्व में संघ की ओर से तल्लीताल गांधी चौक के समक्ष धरना प्रदर्शन किया था, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बैठक में नगर के एक होटल द्वारा चार कर्मियों को निकाले जाने पर भी रोष जताते हुए निकाले गए कर्मियों को सेवा में नहीं लिए जाने पर होटल के मुख्य द्वार के समक्ष आंदोलन करने की बात कही गई। बैठक में जिला मंत्री लीला बोरा, नासिर खान, हरीश विश्वकर्मा, विरेंद्र खंकरियाल, प्रमोद कुमार, अंजू आर्या, नरेश कुमार, चंद्र शेखर पांडे, सुरेश चंद्र आदि मौजूद थे। ब्यूरो