फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगर पंचायत का शासनादेश जारी होने तक जारी तक रहेगा आंदोलन

नगर पंचायत का शासनादेश जारी होने तक जारी तक रहेगा आंदोलन

Fri, 19 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत का शासनादेश जारी होने तक जारी तक रहेगा आंदोलन
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत बनाओ संघर्ष समिति का गरुड़ को नगर पंचायत बनाने आदि मांगों को लेकर गांधी चबूतरे पर चल रहा धरना जारी है। समिति ने ऐलान किया है कि सरकार गरुड़ को नगर पंचायत का दर्जा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। गांधी चबूतरे पर हुई सभा में आंदोलन के संयोजक अधिवक्ता डीके जोशी ने कहा कि गरुड़ को नगर पंचायत के संबंध में एसडीएम गरुड़ ने आठ फरवरी 2014 को जो प्रस्ताव शासन को भेजा था। सरकार ने उस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। नगर पंचायत का शासनादेश जारी न कर क्षेत्र की जनता को भ्रमित किया है। समिति की नौ सूत्रीय मांगों का सरकार ने निस्तारण नहीं किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी ने गरुड़ नगर को नगर पंचायत बनाने की मांग को जायज बताया। धरने में समिति के अध्यक्ष कैलाश बोरा, संजू जोशी, राजेंद्र पाठक आदि बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed