{"_id":"5a5e4a2e4f1c1b89268b4c51","slug":"15161290001-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना तौल को लेकर किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना तौल को लेकर किसानों ने किया हंगामा
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर में शुगर मिल तौल कांटे पर गन्ना तौलने को लेकर किसानों ने हंगामा किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे सुरक्षाधिकारी से तीखी झड़प हो गई। किसानों ने कहा कि गन्ना तौल में लापरवाही कतई बर्दास्त नही की जाएगी। आरोप है कि गन्ना तौल केंद्रों से आने वाले वाहनों का गन्ना पहले तौला जाता है। हंगामा के चलते कुछ देर तक गन्ना तौल प्रभावित रही।
मंगलवार शाम शुगर मिल के गन्ना यार्ड के कांटे पर तौल को लेकर दर्जनों किसान एकत्र हो गए। उन्होंने हंगामा काटा। आरोप है कि बाहरी क्षेत्र से आने वाले गन्ने से भरे वाहनों को पहले तौला जाता है। हंगामा की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे सुरक्षाधिकारी ऋषिपाल सिंह ने समझाने की कोशिश की। जिस पर किसान भड़क उठे। किसानों ने कहा किगन्ना यार्ड परिसर में ठंड में अलाव की व्यवस्था, शौचालयों में सफाई की मांगों को रखा। सुरक्षाधिकारी ने किसानों की मांगों को जीएम के समक्ष रखने का भरोसा दिया। वहां पर पूर्व प्रधान रजनीत सिंह ऊर्फ सोनू, जसपाल, अशोक कुमार, जलीस अहमद, महेंद्र सिंह आदि थे।