फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बर्फ से लकदक होंगे पहाड़, मैदान में बरसेंगे ओले

बर्फ से लकदक होंगे पहाड़, मैदान में बरसेंगे ओले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
बर्फ से लकदक होंगे पहाड़, मैदान में बरसेंगे ओले
हल्द्वानी। बुधवार की शाम से पहाड़ बर्फ से लकदक और मैदानी क्षेत्रों में ओले पड़ने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 20 फरवरी की शाम से अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर दिखाई पड़ने लगा है। मंगलवार को हल्द्वानी अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 9.4 और न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। नैनीताल का अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फ से लकदक होंगे पहाड़, मैदान में बरसेंगे ओले
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के लिए जारी किया अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed