फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कार्रवाई के नाम पर बहाने बाजी कर रहे हैं अफसर

कार्रवाई के नाम पर बहाने बाजी कर रहे हैं अफसर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
कार्रवाई के नाम पर बहाने बाजी कर रहे हैं अफसर
हल्द्वानी। प्रेम सिनेमा के पास बन रहे मॉल का निर्माण जारी है। एक मजदूर के घायल होने के बाद भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारी नहीं चेते हैं। एक साल के भीतर कई बार हुए हादसों के बाद चर्चा में आए निर्माणाधीन मॉल स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। यही नहीं प्रशासनिक स्तर पर भी न तो निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई और न ही मौके पर मजदूरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हुए। कार्रवाई के नाम पर अफसर बहानेबाजी कर पल्ला झाड़ रहे हैं। चर्चा है कि ठेकेदार को दो सफेदपोश का संरक्षण है।
विज्ञापन

बता दें कि दो साल पहले प्रेम सिनेमा के पास मॉल निर्माण करा रहे ठेकेदार ने नियमों को ताख पर रखकर सड़क में अतिक्रमण कर बेसमेंट खोद दिया था। 31 मई 2018 को एक टाटा सूमो भी सड़क धंसने के कारण बेसमेंट में गिर गई थी। उसी के कुछ समय बाद सड़क का एक बड़ा हिस्सा भी दरककर निर्माणाधीन बेसमेंट में जा समाया था। तब जांच के बाद खनन विभाग ने ठेकेदार पर 21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, लेकिन जुर्माने की रकम आज तक सरकारी खजाने में नहीं पहुंची। इससे पहले भी नगर निगम ने सड़क को नुकसान पहुंचाने के आरोप में ठेकेदार पर 20 लाख 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था लेकिन वसूली यहां भी नहीं हुई।
विज्ञापन

26 दिसंबर को इसी निर्माणाधीन मॉल का लिंटर ढहने से एक मजदूर घायल हो गया था, जबकि 12 मजदूरों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। निर्माणाधीन मॉल के आसपास स्थित मकानों को हुए खतरे को देखते हुए एक भवन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने 27 दिसंबर को ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। लेकिन पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद नगर निगम हरकत में आया और जुर्माना जमा न करने पर मॉल स्वामी की संपत्ति की नीलामी का फैसला लिया लेकिन यहां भी कार्रवाई शून्य रही। यह वही ठेकेदार है जिसने आवास विकास स्थित निर्माणाधीन मॉल में हुए कंटेनर हादसे में मारे गए तीन श्रमिकों की मौत के बाद उनके परिजनों को पैसा बांटकर मामले को रफा दफा करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


और यहां बेधड़क हो रहा मॉल का निर्माण कार्य

ठेकेदार को क्षतिग्रस्त दीवार को ठीक कराने और निर्माण के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त कराने के लिए नोटिस जारी किया था। मौके पर क्षतिग्रस्त दीवार को ठीक कराने का काम चल रहा है।

- पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी


नगर निगम के टैक्स कार्य करने वाले कुछ कर्मचारी अवकाश पर हैं जिसके चलते संबंधित ठेकेदार की संपत्ति की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई होगी।
- सीएस मर्तोलिया, नगर आयुक्त हल्द्वानी

ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की गई लेकिन वह फरार है।
- प्रताप सिंह नगरकोटी, चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed