फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चाइना में दम दिखाएंगे हल् द्वानी के मुकेश पाल

चाइना में दम दिखाएंगे हल् द्वानी के मुकेश पाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
चाइना में दम दिखाएंगे हल्
द्वानी के मुकेश पाल
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय वेट लिफ्टर मुकेश पाल जून में चीन में होने वाले विश्व पुलिस ओलंपिक खेलों में दम दिखाएंगे। पुलिस ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले मुकेश देश के पहले वेट लिफ्टर हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी के न्यू आईटीआई के पास रहने वाले मुकेश पाल पुलिस विभाग में एसआई हैं। मुकेश पाल ने 2001 में वेट लिफ्टिंग शुरू की। वह पांच बार राज्य चैंपियन, स्ट्रांगमैन, कुमाऊं विश्वविद्यालय चैंपियन और स्ट्रांग मैन ऑफ कुमाऊं रहे है। 2008 में मुकेश का चयन पुलिस में हो गया। इसके बाद वह पुलिस के लिए खेलते हैं। मुकेश पाल ने बताया कि विश्व पुलिस ओलंपिक खेलों में 100 से अधिक देशों के करीब 40 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अभी पुलिस नेशनल गेम्स के आधार पर अन्य वेट लिफ्टरों और खिलाड़ियों का चयन होगा।
विज्ञापन



चीन में दम दिखाएंगेे हल्द्वानी के मुकेश पाल
विश्व पुलिस ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले देश के पहले वेट लिफ्टर बने


मुकेश के कैरियर पर एक नजर
2004 में नेशनल चैंपियन
2005 उज्बेकिस्तान में गोल्ड
2005 एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक
2006, 07, 08 में नेशनल फेडरेशन कप में रजत पदक
2009 में पुलिस खेलों में गोल्ड
2010 कॉमनवेल्थ में गोल्ड
2011 लंदन कॉमनवेल्थ में दो रजत, दो कांस्य
2012 2013 आयलैंड में पुलिस ओलंपिक में रजत पदक
2015 अमेरिका में रजत, 2017 में अमेरिका में दो कांस्य जीता।

ऐसे करते हैं तैयारी
मुकेश वेट लिफ्टिंग के लिए कड़ी मेहनत कर तैयारी करते हैं। वह सुबह पांच से आठ बजे तक हल्का व्यायाम करते हैं। शाम पांच से नौ बजे तक हैवी वेट लिफ्टिंग करते हैं। वह हल्द्वानी के फॉरेस्ट हेल्थ क्लब और एक निजी जिम में तैयारी करते हैं। इसके अलावा पुलिस की ओर से तालकटोरा में लगने वाले कैंप में भी तैयारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाइट का रखते हैं खास ख्याल
मुकेश की डाइट में प्रोटीन युक्त भोजन, फ्रूट जूस, चिकन, मटन और अंडे, इसके अलवा दलिया, दूध, सैंडविच, सलाद व हल्की दालें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed