फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आज जारी हो सकती है कांग्रेस की सूची

आज जारी हो सकती है कांग्रेस की सूची

Thu, 18 Oct 2018 01:58 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
आज जारी हो सकती है कांग्रेस की सूची
हल्द्वानी। कुमाऊं में प्रत्याशियों को लेकर मंथन होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पैनल के नामों पर आईसीसी से विचार करेंगे। आईसीसी की हरी झंडी मिलने के साथ ही बृहस्पतिवार को मेयर, पालिकाध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है।
विज्ञापन


मंगलवार को स्वराज आश्रम में छह जिलों के नामों को लेकर मैराथन बैठक चली थी। लालकुआं और भीमताल को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष देहरादून के लिए रवाना हो गए थे। देर शाम नेता प्रतिपक्ष के आवास पर हुई बैठक में हल्द्वानी के लिए पैनल पर अंतिम मोहर लगने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया गया था। सूत्रों की मानें तो कुछ जगहों पर भीमताल, भवाली, बागेश्वर, किच्छा और हल्द्वानी में पेच फंस सकता है। जबकि कुमाऊं में अन्य स्थानों की सूची बृहस्पतिवार देर रात या शुक्रवार दोपहर तक जारी हो सकती है। भीमताल में आज पर्यवेक्षक दोबारा गए थे और अपनी रिपोर्ट दोबारा देंगे। जबकि पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल की सूची जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन


हल्द्वानी को लेकर दिनभर चर्चा
हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम के लिए कांग्रेस से मेयर का टिकट किसको मिलेगा इसको लेकर दिनभर चर्चाएं होती रही। पैनल में गए नामों को लेकर लोग जीत हार का समीकरण लगाते रहे। इस बात पर भी चर्चा मेयर की दौड़ में शामिल संभावित प्रत्याशी अपना गणित बैठाने में लगे रहे। टिकट को लेकर सोशल मीडिया पर भी कुछ नाम डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पैनल में आए नामों पर केंद्रीय नेतृत्व से करेंगे चर्चा
भीमताल, भवाली, बागेश्वर, किच्छा और हल्द्वानी पर फंस सकता है पेच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed