फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रेलवे सुरक्षा आयुक्त एके जैन का मुआयना

रेलवे सुरक्षा आयुक्त एके जैन का मुआयना

Sun, 17 Jun 2018 01:07 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा आयुक्त एके जैन का मुआयना
डेमो - फोटो : डेमो
हल्द्वानी। रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीएसआर) एके जैन ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। उन्होंने पटरियां, गार्ड, लोको पायलट, सुरक्षा कर्मियों से भी सुरक्षा निर्देशों के संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन

शनिवार को लखनऊ से आए आयुक्त एके जैन अधिकारियों के साथ काठगोदाम पहुंचे। यहां वह सबसे पहले रनिंग रूम में पहुंचे। जहां लोको पायलट की ड्यूटी इन आउट करने वाली मशीन देखी। फिर सीधे पिट लाइन (सफाई लाइन) पहुंचे। पिट लाइन में रानीखेत एक्सप्रेस की साफ सफाई हो रही थी। इस पर रानीखेत एक्सप्रेस के रेक में चेन के गुटके लगाने की जांच की ताकि ट्रेन नीचे की ओर न चली जाए। वहां तैनात कर्मियों से रोलिंग इन और रोलिंग आउट के बारे में पूछा।
विज्ञापन

बाद में स्टेशन मास्टर पी सिंह के कमरे में इंटर लॉकिंग सिस्टम की भी जांच की। यहां भी स्टेशन मास्टर और अधीक्षक से सुरक्षा संबंधी सवाल किए। बाद में उन्होंने पटरियों की जांच की। कर्मियों से नियमित रुप से बिना लापरवाही पटरियों का निरीक्षण करने को कहा ताकि पटरी टूटे, क्रेक होने पर समय से जानकारी मिल सके। उन्होंने गार्ड रूम भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे के निरीक्षण के बाद सड़क मार्ग से लालकुआं रवाना हो गए। इस दौरान एडीआरएम बीपी गुप्ता, सहायक परिचालन प्रबंधक नरेंद्र जोशी, सीनियर डीएसटीई रितेश कुमार, सीनियर डीएसओ सीएल साह, सीनियर डीएनई नवीन सिंह, स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय आदि थे।
जगह कम होने के कारण सिर्फ 18 कोच की ट्रेन
हल्द्वानी। मुख्य संरक्षा आयुक्त ने डीजल लॉबी में निरीक्षण के दौरान 18 कोच की ट्रेन देखी। उन्होंने 22 कोच की ट्रेन के संचालन की बात कही। तब एडीआरएम बीपी गुप्ता ने बताया कि यहां जगह कम होने की वजह से 22 के बजाए 18 कोच की ट्रेन चलाई जाती है।
15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही हो शंटिंग
मुख्य संरक्षा आयुक्त ने डीजल लॉबी का भी जायजा लिया, जहां ट्रेन के पहिये में गुटका लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोको पायलटों से शंटिंग के दौरान ट्रेन की स्पीड 15 किमी प्रति घंटा से ज्यादा रफ्तार की नहीं रखने, सिग्नल देने में लापरवाही नहीं बरतने को कहा।

रानीखेत और बाघ एक्सप्रेस देर से पहुंचीं
काठगोदाम रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से आने वाली रानीखेत एक्सप्रेस सुबह 5:55 मिनट के बजाए 3:30 घंटे की देरी से 9:30 मिनट पर पहुंची। इसी तरह बाघ एक्सप्रेस सुबह 9:25 मिनट के बजाए 3:30 घंटे की देरी से 12:55 मिनट पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed