{"_id":"5a4e92194f1c1b48198b4ea9","slug":"15150988207-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालूसिद्ध में बहुउददेशीय शिविर का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालूसिद्ध में बहुउददेशीय शिविर का हुआ आयोजन
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज कल्याण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को रामनगर के वनग्राम कालूसिद्ध नई बस्ती में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें 200 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने एस लाल को कालूसिद्ध नईबस्ती का मनोनीत प्रधान बनाया गया।
शिविर का शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने लोगों को सरकारी लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ऐसे शिविरों का लाभ लेने की अपील की। शिविर में वृद्धा पेंशन के 70, विधवा पेंशन के 20, दिव्यांग पेंशन के 28, परित्यक्ता पेंशन के चार फार्म जमा किए गए। आधार कार्ड की वजह से रुकी पेंशन चालू कराने के लिए 122 लोगों ने आधार कार्ड भी जमा करवाए। उनसे पैन कार्ड भी बनवाने को कहा गया। राजस्व विभाग के स्टाल से 76 स्थायी, 71 आय, जाति के प्रमाण पत्र, बांटे गए जबकि विकास खंड द्वारा दो मृत्यु प्रमाण पत्र, सात परिवार रजिस्टर के फार्म, एक बीपीएल राशन कार्ड जारी किया गया। इस दौरान एसडीएम परितोष वर्मा समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में महिला आयोग पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, भाजपा नेता दिनेश मेहरा, शिवनाथ गोस्वामी, निर्मला रावत, गणेश रावत, पान सिंह रौतेला, चंदन राम, हेमा टम्टा, इंदर लाल, पूरन जोशी, टीकम सिंह, नंदन सिंह, भुवन फर्त्याल, लक्ष्मी शर्मा आदि थे।