फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डीएसबी को हराकर नागा फुटबाल क्लब का फाइनल में प्रवेश

डीएसबी को हराकर नागा फुटबाल क्लब का फाइनल में प्रवेश

Fri, 28 Jul 2017 02:02 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
डीएसबी को हराकर नागा फुटबाल क्लब का फाइनल में प्रवेश
नैनीताल। लैंडो लीग फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में बृहस्पतिवार को नागा फुटबाल क्लब ने डीएसबी परिसर को 4-0 से रौंदकर प्रतियोगिता के फाइनल में स्थान बना लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अब 30 जुलाई को नागा फुटबाल क्लब और चेजर फुटबाल क्लब के बीच खेला जाएगा। डीएसए मैदान में बृहस्पतिवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल मैच में नागा फुटबाल क्लब की टीम विपक्षी डीएसबी परिसर की टीम पर पूरे मैच के दौरान हावी रही। नागा की ओर से मध्यांतर तक दो गोल दागे जा चुके थे जबकि डीएसबी की ओर से एक भी गोल नहीं किया जा सका। मध्यांतर के बाद भी नागा के खिलाड़ी हावी रहे। उन्होंने फिर से दो और गोल दागकर स्कोर को 4-0 करते हुए मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बना ली। मैच के रेफरी गोविंद बोरा, बृजेश बिष्ट, पवन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed