{"_id":"597268c84f1c1bdc798b4701","slug":"151500670152-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकृति को हराभरा बनाने के लिए युवा आगे आएं: यशपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकृति को हराभरा बनाने के लिए युवा आगे आएं: यशपाल
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नगर पंचायत की ओर से आयोजित छह दिनी हरेला मेले का शुक्रवार देर शाम समापन हो गया। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने हरेला त्यौहार को राष्ट्रीय एकता, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि युवा प्रकृति को हराभरा बनाने के लिए आगे आएं।
विशिष्ठ अतिथि विधायक संजीव आर्य ने लोगों का कहा कि वैवाहिक कार्यक्रमों आदि के मौके पर पौधे लगाएं और देखरेख करें। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश नेगी ने आभार जताया। इससे पूर्व ढोल नगाड़ों के साथ आर्य का स्वागत किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों से पहुंचे कलाकारों और मेले में सहयोग करने वालों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व विभिन्न स्थानों से पहुंचे कलाकारों ने कुमाऊंनी संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समापन अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट बंदना सिंह, ईओ पान सिंह बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज साह, पूर्व प्रमुख अंबा आर्या, संजय वर्मा, नितिन राणा, भावना मेहरा, सौरभ रौतेला, डीके डालाकोटी, दिनेश सांगुड़ी, नगर पंचायत सदस्य आदि मौजूद थे। संचालन विजय बिष्ट और पूरन जोशी बालाजी ने किया।
भीमताल (नैनीताल)। छह दिनी हरेला मेले में पांच दिनों तक मौसम ने मेला आयोजकों का पूरा साथ दिया, लेकिन शुक्रवार को समापन से पहले हुई झमाझम बरसात ने मेले को धो दिया। दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक हुई झमाझम बारिश के चलते मेला स्थल कीचड़ से पट गया। जगह-जगह जलभराव होने के कारण दुकानदारों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे बाद बरसात थमी तो लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों के मुद्दों को लेकर संवेदनशील है। पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत के दौरान काश्तकारों की आत्महत्या के मुद्दे पर आर्य ने कहा कि ऐसे मामलों की जांच कराई जाएगी और जरूरत पड़ने पर काश्तकारों की हर संभव मदद भी की जाएगी। उन्होंने भीमताल-जंगलियागांव और हल्द्वानी-भीमताल-डांठ-भवाली मार्ग पर परिवहन निगम की बस चलवाने का भी आश्वासन दिया। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन देकर समस्याएं हल कराने की मांग की।