{"_id":"6acbe737408682e67e0f2079","slug":"formation-of-parent-teacher-association-at-the-degree-college-kitchha-news-c-242-1-shld1013-148293-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डिग्री कालेज में शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डिग्री कालेज में शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन
Mon, 12 Oct 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। डिग्री कालेज में शिक्षक अभिभावक संघ का गठन किया गया। आरिफ अली अध्यक्ष, ममता उपाध्यक्ष, मुन्ना प्रसाद कोषाध्यक्ष, प्रताप कुमार उपमंत्री, शैलजा जोशी पीटीए संयोजक बने। डॉ. प्रकाश चंद्र भट्ट और डॉ. उमराव सिंह को सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राजीव रतन ने की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के वर्तमान छात्र संघ, पुरातन छात्र समिति, अभिभावक संघ, महाविद्यालय का प्रशासन व शिक्षक समूह एक गाड़ी के चार पहिए हैं। इन चारों का समन्वय अति आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन शैलजा जोशी ने किया। वहां डॉ. राजेश सिंह, डॉ. हर्षिता जोशी, डॉ. मनीषा पांडेय, प्रकाश चंद्र डुंगरकोटी, मनोज कुमार, उपेंद्र कुमार, आनंद, गौतम, नरेश आदि रहे। संवाद
विज्ञापन