{"_id":"59450edd4f1c1be3678b4857","slug":"151497698013-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘योग से मिल सकता है भारत को योग गुरु का दर्जा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘योग से मिल सकता है भारत को योग गुरु का दर्जा’
Updated Sat, 17 Jun 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘योग से मिल सकता है भारत को योग गुरु का दर्जा’
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में योग सप्ताह शुरू हो गया है। सप्ताह का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डा. चंद्र राम ने छात्र-छात्राओं को योग का महत्व बताया। कहा कि भारत को पुन: विश्वगुरु का दर्जा दिलाने में योग महत्वपूर्ण साबित होगा। प्राचार्य ने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक विकास होता है, असाध्य रोग तक दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि योग की विधा का प्रचार-प्रसार करना भी जरूरी है। छात्र-छात्राओं से समाज में जागरूकता लाने का आह्वान किया गया। महाविद्यालय के एनसीसी और एनएसएस कैडेटों, बीएड और अन्य संकाय के छात्र-छात्राओं का क्रीड़ा अधिकारी हीरा सिंह के निर्देशन में सूर्य नमस्कार, आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। योग सप्ताह को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर डा. बीके सिंह, प्रो. आशुुतोष त्रिपाठी, डा. कल्पना शाह, डा. रूपा आर्या, डा. रश्मि रौतेला, डा. भारती बहुगुणा, डा. महिराज मेहरा, डा. सुशीला जैन सहित तमाम प्राध्यापक भी मौजूद थे।