{"_id":"5a4552c44f1c1b5c0c8b599a","slug":"15144927737-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल टांडा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल टांडा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
मदर्स ग्लोरी स्कूल का वार्षिकोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल टांडा में बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पहली कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने 3:20 मिनट में रामायण की प्रस्तुति कर मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट, आईएफएस नई दिल्ली की अतिरिक्त सचिव डॉ. केतन शुक्ला, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एआरटीओ विमल पांडे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अनेकता में एकता की थीम पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसएसपी खंडूरी ने नशामुक्ति का संदेश दिया। सात्विक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। स्वागत गान, कान्हा सो जा, बोलो हर-हर महादेव, फ्योंलड़िया गीत, बाहुबली, कटप्पा, मयूर, तमिल नृत्य, गुजराती डांडिया, मलिहारी, रिबन, घूमर-घूमर नृत्य की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। स्कूल की प्रधानाचार्या मीना पांथरी ने आभार जताया। शिक्षिका सुमन कठैत, पूनम बोरा, छात्र अभिषेक अरोरा, छात्रा आकांक्षा बिष्ट ने संचालन किया। वार्षिकोत्सव में मदर्स ग्लोरी के एमडी संजय पांथरी, हाइकोर्ट के सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार बीएल ध्यानी, कमला दिनेश आदि मौजूद रहे।