{"_id":"5a3828964f1c1bc5758b9eee","slug":"151362999418-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Updated Tue, 19 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने सोमवार को कलक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जाड़े के मौसम में पाले व कोहरे की वजह से होने वाली दुर्घटना को रोकने के लिए सड़क के गड्ढों को संबंधित विभाग के अधिकारी तीन दिन के भीतर भरवा दें। साथ ही पाला पड़ने वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां चूना व मिट्टी का छिड़काव किया जाय।
डीएम ने कहा कि नैनीताल शहर में इस मामले में बारापत्थर क्षेत्र काफी संवेदनशील है। जनपद ऊधमसिंह नगर से सटे इलाके लालकुआं, हल्द्वानी और रामनगर में कोहरे का प्रकोप दिखने लग गया है। कोहरे की वजह से होने वाली दुर्घटना को रोकने के लिये वाहनों में फॉग लाइट लगवाएं।
बैठक में एडीएम हरबीर सिंह, एएसपी हरीश चन्द्र सती, झील विकास प्राधिकरण के सचिव श्रीष कुमार, लोनिवि के ईई डीएस नबियाल व सीएस नेगी, रणजीत सिंह रावत, डीएस कुटियाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
डीएम ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
तीन दिन के भीतर सड़कों के गड्ढों को भरें