{"_id":"5a38269f4f1c1b76678c257a","slug":"151362949142-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर के मदर्स ग्लोरी में हुआ टैलेंज सर्च सीजन-2 का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर के मदर्स ग्लोरी में हुआ टैलेंज सर्च सीजन-2 का आयोजन
Updated Tue, 19 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। अमर उजाला और अविरल क्लासेज की ओर से आयोजित टैलेंट सर्च सीजन-2 में सोमवार को सुर, लय, ताल के संग अभिनय, नृत्य के रंग भी दिखे। इसमें शामिल 100 से अधिक बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
ग्राम टांडा मल्लू स्थित मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल में अमर उजाला और अविरल क्लासेज की ओर से सोमवार को टैलेंट सर्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के 100 से अधिक बच्चों ने नृत्य, गायन, अभिनय, मॉडलिंग में प्रतिभाग किया। देहरादून में विजेताओं की एक हफ्ते तक कार्यशाला होगी। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार प्रशिक्षण देंगे। ग्रांड फिनाले के मुख्य अतिथि मशहूर फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया होंगे। अगर किसी प्रतिभागी का काम तिग्मांशु को पसंद आया तो वह अपनी आने वाली फिल्म में उसे मौका दे सकते हैं। चुने गए सभी प्रतिभागियों को 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे तक राजपुर रोड देहरादून स्थित अविरल क्लासेज पर पहुंचकर पंजीकरण कराना होगा। जो प्रतिभागी इसका हिस्सा बनना चाहते हैं, वह आगामी ऑडिशन में आ सकते हैं। निर्णायक मंडल में प्रिंस, दिव्या धीमान, अरविंद, विवेक, पंकज अधिकारी, विशाल शामिल थे। आयोजन में प्रधानाचार्या मीना पांथरी, अनमोल शर्मा समेत स्कूल स्टाफ ने सहयोग दिया।
यह प्रतिभागी विजेता रहे
रामनगर (नैनीताल)। सोमवार को हुए मॉडलिंग में दीपक कश्यप, अदिति बिष्ट, अंशिका बोरा, श्रेया मेहरा, वेदांत मेहरोत्रा, खुशबू, आरती रावत
अभिनय में स्नेही अग्रवाल, शोएब अली, यशिका रावत, हिमांशु कांबोज
गायन में जिज्ञासा जोशी, मिल्की जोशी, शिवांग अग्रवाल, सिद्धांत अग्रवाल, ग्रेसी, श्रेष्ठा, नेहा सती
नृत्य में हर्षिता कोहली, नैना, रितिका, श्रेयश, दीपशिखा, सुबोध, पीयूष, प्रियंका सिंह, गरिमा आर्या, अमित रावत, कमलजीत कौर, अमित सिंह