फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ग्रेट मिशन बना बैडमिंटन टूर्नामेंट 2017 का चैंपियन

ग्रेट मिशन बना बैडमिंटन टूर्नामेंट 2017 का चैंपियन

Wed, 13 Dec 2017 02:09 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
ग्रेट मिशन बना बैडमिंटन टूर्नामेंट 2017 का चैंपियन
रामनगर में विजयी प्रतिभागियों के साथ मुख्य अतिथि व अन्य - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन रामनगर-कालाढूंगी की ओर से दो दिवसीय अंतर विद्यालयी बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, हिम्मतपुर ब्लॉक रामनगर में सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले गए। इसमें आठ विद्यालयों डीडी छिम्वाल, ईस्टा कान्वेंट, शाइनिंग स्टार, सेंट जोसेफ, मदर्स ग्लोरी, ग्रीन फील्ड, दून स्कॉलर, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल ने प्रतिभाग किया। सबसे ज्यादा मुकाबले जीतकर ग्रेट मिशन चैंपियन बना। दूसरे दिन हुए मुकाबले में एकल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के आदित्य यादव व बालिका में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल की नेहा रावत विजयी रही। युगल बालक वर्ग में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के आदित्य यादव, जतिन कटारिया, बालिका वर्ग में ग्रेट मिशन स्कूल की नेहा रावत, सौम्य पाल विजयी रही। टूर्नामेंट के आठ फाइनल में से सात फाइनल में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल विजेता और एक में उपविजेता रहा। एक में विजेता और दो में उपविजेता रहकर शाइनिंग स्टार टूर्नामेंट की उपविजेता टीम रही। विजेताओं को पब्लिक स्कूल एसोसिएशन रामनगर-कालाढूंगी की तरफ से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रसून श्रीवास्तव ने बच्चों की खेल भावना की तारीफ करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक प्रणय श्रीवास्तव, प्रसून श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या डॉ. नलिनी श्रीवास्तव, ईस्टा कान्वेंट के प्रबंधक कैलाश पाण्डेय, लता पांडे, दून स्कॉलर गेबुआ के प्रबंधक खगेंद्र भट्ट, ग्रीन फील्ड एकेडमी के प्रबंधक शिशुपाल सिंह रावत, शाइनिंग स्टार स्कूल के प्रबंधक डीएस नेगी, हरीश रावत, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed