फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   न्याय प्रक्रिया सरल होने से ही आम व्यक्ति को मिलता है न्याय-दुग्ताल

न्याय प्रक्रिया सरल होने से ही आम व्यक्ति को मिलता है न्याय-दुग्ताल

Sun, 19 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
न्याय प्रक्रिया सरल होने से ही आम व्यक्ति को मिलता है न्याय-दुग्ताल
खटीमा। मुख्य अतिथि जिला जज भूपेंद्र सिंह दुग्ताल ने खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में वादकारियों का हित सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि न्याय प्रक्रिया बेहद सरल और इमानदारी से ही साधारण व्यक्ति को सुगमता से न्याय मिल सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने अधिवक्ताओं से सामंजस्य बनाकर वादकारियों को सुलभ न्याय दिलाने की अपील की। न्यायालय परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज दुग्ताल, अपर जिला जज मोनिका मित्तल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजू श्रीवास्तव, अपर सिविल जज दयाराम, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य हरिसिंह नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी के बच्चों ने स्वागत गीत, वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन


जिला जज ने नव निर्वाचित अध्यक्ष हरीश चंद्र बिष्ट, सचिव स्नेहप्रभा, उपाध्यक्ष सूरज प्रकाश राणा, उपसचिव हरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष मो. साबिर, पुस्तकालयाध्यक्ष जरनैल सिंह, लेखा परीक्षक प्रियम पाठक, दीपू सिंह राणा, नीरज रस्तोगी, पूनम राणा, संजय कपूर, शहाना बेगम को शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक पुष्कर सिंह धामी, डा. प्रेम सिंह राणा ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. राणा ने अधिवक्ता चैंबर के लिए पांच लाख रुपये की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष एचएस कुंवर, संचालन कविंद्र सिंह कफलिया और स्नेप्रभा ने किया। वहां प्रवर चुनाव अधिकारी एएनएस मेहता, एचएस कलसी, मनोज तिवारी, केडी भट्ट, एचसी वर्मा, बीके जौहरी, एम रजा खान आदि थे।



18केटीएम07पी-खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में शपथ लेते खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी।
-गैड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed