फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   5 को सांवल्दे मे सजेंगा डीएम का दरबार

5 को सांवल्दे मे सजेंगा डीएम का दरबार

Sat, 04 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
5 को सांवल्दे मे सजेंगा डीएम का दरबार
रामनगर (नैनीताल)। सांवल्दे पश्चिम के कन्या हाइस्कूल में पांच नवंबर को सुबह 11 बजे से बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया जाएगा। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष नृप सिंह नपलच्याल ने 16 अक्तूबर को इस गांव में शिविर लगाया था। इसमें बुक्सा जनजाति के परिवारों ने बड़ी संख्या में समस्याएं दर्ज कराई थी। इन समस्याओं के निराकरण के लिए गांव में दोबारा बहुउद्देश्यीय शिविर लगाने को कहा गया था। रविवार को लगने वाले शिविर में पुरानी समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा होगी। बुक्सा जनजाति के परिवारों, व्यक्तियों को आवास, पट्टे आदि मूलभूत समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। चौधरी ने एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, सीईओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जलसंस्थान, जल निगम, सिंचाई, लघु सिंचाई, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, विद्युत के ईई से शिविर में जरूर आने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed