फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नाकामियों को छुपाने के लिए खाद्यान्न घोटाले का सहारा ले रही त्रिवेंद्र सरकार : हरदा

नाकामियों को छुपाने के लिए खाद्यान्न घोटाले का सहारा ले रही त्रिवेंद्र सरकार : हरदा

Sat, 07 Oct 2017 02:07 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
नाकामियों को छुपाने के लिए खाद्यान्न घोटाले का सहारा ले रही त्रिवेंद्र सरकार : हरदा
नैनीताल। त्रिवेंद्र सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए करोड़ों के खाद्यान्न घोटाले का सहारा ले रही है। प्रदेश सरकार को 2007 से 2017 तक के सभी घोटालों की जांच हाइकोर्ट के किसी न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित कमेटी से करानी चाहिए। उत्तराखंड के नेताओं की परिसंपत्तियों की जांच भी इसी कमेटी से कराई जानी जरूरी है। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

रावत ने कहा कि अमित साह के दौरे से पहले राज्य में और भाजपा के अंदरखाने सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की खबरें उठी थीं। कुमाऊं का खाद्यान्न घोटाला उसी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि धान या चावल खरीद प्रक्रिया कई चरणों से गुजरती है और कई एजेंसियां इसके तहत काम करती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मामले की जांच के लिए आयोग के गठन व वित्त विभाग से ऑडिट कराने की बात कर रही है और यह भी तय कर दिया है कि 600 करोड़ रुपयों का घोटाला हो गया है। सवाल उठाया कि इतना बड़ा घोटाला सामने आने के बाद सरकार ने क्या कदम उठाए। उन्होंने कहा कि घोटाले के नाम पर सिर्फ एक अधिकारी का सेवा विस्तार रोका गया है। उन्होंने कहा कि घोटालों के नाम पर प्रदेश में नकारात्मक माहौल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा कि विभागों के समायोजन के नाम पर प्रदेश सरकार उत्तराखंडियत को खत्म कर रही है। केंद्र सरकार सीमांत क्षेत्रों से पलायन रोकने का ढकोसला कर रही है। सीमांत क्षेत्र विकास और पिछड़ा क्षेत्र विकास जैसे विभागों को खत्म किया जा रहा है। रावत ने मोदी सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि देश मोदी सरकार की नीतियों से तंग हो चुका है। 2019 में कांग्रेस पार्टी अखिल भारतीय स्तर पर सहयोगी दलों के साथ मिलकर भारी समर्थन से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
‘शराब ब्रांडों की ब्रांड एंबेसडर बन गई है त्रिवेंद्र सरकार’
नैनीताल। हरीश रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र रावत सरकार डेनिस और दबंग जैसे शराब ब्रांडों की ब्रांड एंबेसडर बन गई है। निजी शराब डिस्टलरी को फायदा पहुंचाने के लिए प्रदेश की एकमात्र शराब डिस्टलरी को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब को गाड़ियों (वैनों) के माध्यम से बेचा जा रहा है और सरकार वाइन मित्रों के माध्यम से झोलों में भी शराब की बिक्री में जुटी है।
फोटो सहित 06एनटीएल 01पी से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed