{"_id":"59c019224f1c1b1c688b5557","slug":"150576160116-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज में लगें सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज में लगें सीसीटीवी
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने छात्र संघ के नेतृत्व में प्राचार्य डॉ. सुभाष वर्मा को ज्ञापन देकर कॉलेज की कक्षाओं और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कालेज में बाहरी लोगों की आवाजाही होने लगी है। इसके अलावा बाहरी तत्वों द्वारा छेड़खानी की जाती है। कहा कि सीसीटीवी के लगने से बाहरी लोगों की आवाजाही कम होगी और बाहरी तत्व चिन्हित होंगे। कॉलेज में होने वाली घटनाओं से पुलिस को अवगत कराया जाएगा। ताकि, छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर विराम लग सके। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी की नजर में छात्र संघ का चुनाव भी निष्पक्ष तरीके से होगा। वहां छात्र परवेज पटौदी, नाजिया, पूजा ढाली, कविता राय, मीना राय, अनीता, दीक्षा वर्मा, निधि राना, प्रीति आर्या, रमनदीप कौर, चमन, मनीष राना, लतिका मंडल, अमनदीप कौर, रेखा विश्वास आदि थे। ब्यूरो