{"_id":"5988d9054f1c1b0b678b46e8","slug":"150214068117-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों की अनदेखी से चिन्हित राज्य आंदोलकारी गुस्से में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों की अनदेखी से चिन्हित राज्य आंदोलकारी गुस्से में
Updated Tue, 08 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति की जिलाध्यक्ष लीला बोरा ने कहा कि बार-बार आग्रह के बाद भी प्रदेश सरकार समिति की 11 सूत्रीय मांगों पर कोई विचार नहीं कर रही है। इसकी वजह से समिति में रोष है। कहा कि मांगों को लेकर अब 9 अगस्त को देहरादून में सीएम आवास कूच किया जाएगा।
कहा कि मुख्य मांगों में आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन देने, 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था अविलंब लागू करने, राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने, रामपुर तिराहा हत्याकांड के दोषियों को सजा देने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह आंदोलनकारियों को सभी सुविधाएं देने और चिन्हीकरण से वंचित राज्य आंदोलनकारियों का शीघ्र चिन्हीकरण किया जाना शामिल है।