फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महाविद्यालय में खेल गतिविधियां हुई शुरू, 5 अगस्त को फुटबाल टीम का चयन

महाविद्यालय में खेल गतिविधियां हुई शुरू, 5 अगस्त को फुटबाल टीम का चयन

Fri, 04 Aug 2017 02:18 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय में खेल गतिविधियां हुई शुरू, 5 अगस्त को फुटबाल टीम का चयन
रामनगर (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी प्रतियोगिता में भेजने के लिए टीमों की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पीएनजी राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. हेमा प्रसाद ने बताया कि पांच अगस्त को पुरुष वर्ग की फुटबाल टीम के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। आठ अगस्त को क्रॉसकंट्री महिला, पुरुष टीम, 10 अगस्त को शतरंज पुरुष वर्ग की टीम का चयन किया जाएगा। बताया कि फुटबाल की टीम पिथौरागढ़ महाविद्यालय में 16, 20 अगस्त को खेलेगी। क्रॉसकंट्री की टीम 20, 21 अगस्त को रानीखेत महाविद्यालय, शतरंज की टीम 22, 24 अगस्त को द्वाराहाट महाविद्यालय में खेलेगी। प्राचार्या ने बताया कि महाविद्यालय की क्रीड़ा परिषद का भी गठन कर लिया गया है, जिसमें डॉ. जीसी पंत प्रभारी, प्रो. संजय कुमार, डीएन जोशी, डॉ. सुभाष पोखरियाल, ममता जोशी को सदस्य बनाया गया है। कीड़ा प्रभारी पंत ने बताया कि जिला खेल निदेशालय द्वारा संजय रावत को बास्केटबॉल, धर्मेंद्र भट्ट को बॉक्सिंग, सोनू को वॉलीबाल कोच बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed