{"_id":"5974f0244f1c1bf6618b472d","slug":"150083595320-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारगंज नानकमता क्षेत्र के काश्तकारों को मिला मालिकाना हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितारगंज नानकमता क्षेत्र के काश्तकारों को मिला मालिकाना हक
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
काश्तकारों को मिला मालिकाना हक
13 गांवों के 27 काश्तकारों को बांटी भूमिधरी अधिकार की खतौनी
गन्ना समिति में लगाया गया शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
सितारगंज। क्षेत्र के किसानों की बरसों पुरानी भूमि पर मालिकाना हक देने की मांग पूरी हो गई। डीएम ने सितारगंज व नानकमत्ता क्षेत्र के 13 गांवों के 27 किसानों को उनकी वर्ग चार एवं वर्ग एक ख की जमीन पर विनियमितीकरण की स्वीकृति दे दी। रविवार को इन किसानों को भूमिधरी की खतौनियां बांटी गईं।
नगर के सहकारी गन्ना विकास समिति में उपजिलाधिकारी विनोद कुमार की ओर से शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि विधायक सौरभ बहुगुणा व नानकमत्ता विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने वर्ग चार व वर्ग एक ख के विनियमितीकरण की स्वीकृति के बाद किसानों को खतौनियां बांटी।
गन्ना समिति के कर्मचारियों ने विधायक सौरभ को ज्ञापन देकर माह फरवरी से जुलाई तक का वेतन दिलाने, कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एक करोड़ 15 लाख 42 हजार 59 रूपये के देयकों का भुगतान कराने एवं सितारगंज, किच्छा, गदरपुर चीनीमिल पर बकाया एक करोड़ 30 लाख 47 हजार का कमीशन दिलाने की मांग की। विधायक ने उनकी मांगों को शासन में रखकर शीध्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहां सहकारी गन्ना विकास परिषद के जिलाध्यक्ष लक्खा सिंह, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खतीब अहमद, समिति के चेयरमैन उपकार सिंह, शमशुलहक मलिक, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, डालचंद राजपूत, गुरदीप सिंह चैहान, जोगेंद्रपाल सिंह, लखवीर सिंह बल आदि थे।
विज्ञापन
-फोटो फाइल-23एसटीजी02पी
-फोटो लाइन-सितारगंज में वर्ग चार व वर्ग एक ख की जमीनों के काश्तकारों को विनियमितीकरण की फाइलें देते विधायक सौरभ बहुगुणा व नानकमत्ता विधायक डा. प्रेम सिंह राणा।