{"_id":"7a86cf075272b846ab4f183ef8f830e5","slug":"150-rooms-will-be-the-pg-hostel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 कमरों का बनेगा पीजी हास्टल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 कमरों का बनेगा पीजी हास्टल
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कालेज में पीजी के छात्र-छात्राओं के लिए 150 कमरों का हास्टल बन रहा है। शासन से हास्टल के लिए तीन करोड़ की धनराशि मिली है। पीजी की सीटें बढ़ने की संभावनाओं के चलते मेडिकल कालेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में अभी 90 कमरों का हास्टल छात्र-छात्राओं के लिए है। मेडिकल कालेज में अभी पीजी की 39 सीटें हैं। मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया की संस्तुति के बाद पीजी की सीटें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
पीजी की सीटें बढ़ने के साथ ही छात्र-छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी। एमसीआई की ओर से कोई पेच न फंसे इसके लिए मेडिकल कालेज ने तैयारी शुरू कर दी है। 75-75 रूम छात्र-छात्राओं के लिए बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके लिए शासन से तीन करोड़ की धनराशि मिल चुकी है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. सीएमएस रावत ने बताया कि निर्माण कार्य पेयजल निगम कर रहा है। शासन से किस्त के तौर पर धनराशि मिल रही है।
उन्होंने बताया कि हास्टल के निर्माण का काम शुरू हो गया है। शीघ्र ही काम पूरा भी हो जाएगा। डा. रावत ने कहा कि मेडिकल कालेज की कई योजनाएं वन भूमि का पेच होने के कारण नहीं शुरू हो पा रही हैं। केंद्र सरकार से वन भूमि हस्तांतरित होने के साथ ही तमाम योजनाओं में लगा अड़ंगा हट जाएगा।