फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   15 passengers lost their lives due to careless use of accelerator

Nainital News: लापरवाही के एक्सलरेटर से 15 यात्रियों की सांसें अटकीं

Thu, 07 Aug 2025 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 07 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
15 passengers lost their lives due to careless use of accelerator
रामनगर। नेशनल हाईवे 309 पर बुधवार को धनगढ़ी नाले के उफान पर आने से सैकड़ों वाहन फंस गए। करीब चार घंटे तक नाले के दोनों तरफ ट्रैफिक जाम रहा और यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान पुलिस के मना करने के बावजूद एक रोडवेज चालक ने नाले में बस उतार 15 यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। किसी तरह नाले से बस निकली तो बड़ी दुर्घटना होने से टल गई और यात्रियों की जान में जान आई।
विज्ञापन

गढ़वाल-कुमाऊं को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 309 पर स्थित धनगढ़ी नाला बारिश के चलते बुधवार को उफान पर आ गया। इससे दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए और उनमें बैठे राहगीर पानी का बहाव कम होने का इंतजार करने लगे। इस बीच सुबह करीब साढ़े छह बजे के आसपास रानीखेत डिपो की बस चालक ने नाले में उतार दी। बस नाले में कुछ दूरी तक गई और फिर फंस गई। इसके बाद चालक ने बस को पहले बैक गियर लगाकर पीछे किया और फिर लापरवाही दिखाते हुए नाले को पार कर दिया। नाला पार करने के दौरान बस में बैठे 15 यात्रियों की सांसे अटक गईं। गनीमत रही कि बस नाले के बहाव में नहीं बही। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रोडवेज बस चालक को पुलिसकर्मियों की ओर से मना किया गया था लेकिन वह नहीं माना। ऐसे में पुलिस रोडवेज बस चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन




जेसीबी मशीन लगाकर रास्ता किया साफ

तहसीलदार मनीषा मारकाना ने बताया कि जेबीसी मशीन लगाकर धनगढ़ी नाले में आए पत्थर, मलबे को हटाया गया। नाले में बहाव कम होने के बाद वाहनों को निकाला गया।



चुकम गांव में पहुंचा बाढ़ का पानी

कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में आपदाग्रस्त गांव चुकम में बाढ़ का पानी पहुंच गया। नदी की वजह से चुकम गांव में कटाव हो रहा है। ग्रामीणों को पहले ही प्रशासन की ओर से तीन माह का राशन दिया जा चुका है। दूसरी ओर, भलौन नाले में तेज बहाव आ गया था। पत्थर व बोल्डर आने पर जेसीबी मशीन की मदद से हटाकर रास्ता साफ किया गया। तेज प्रवाह की वजह से दोपहिया वाहनों का आवागमन बंद किया गया है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि कोसी नदी से होने वाले कटाव पर नजर रखी जा रही है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को नदी से दूर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाइक सवार बहने से बचा

रामनगर। पाटकोट-भलौन मार्ग पर पड़ने वाला नाला बुधवार को उफान पर आ गया। इस दौरान नाला पार कर रहा बाइक सवार रपटने से बहने लगा। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को बचाया। एसडीएम ने बताया कि जेसीबी की मदद से नाले पर आए पत्थर आदि को हटा दिया गया है। उन्होंने नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed