{"_id":"6887e9980dcc2793070776b5","slug":"1452-candidates-became-leaders-without-contesting-elections-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-108936-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिना चुनाव लड़े 1452 प्रत्याशी बन गए नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिना चुनाव लड़े 1452 प्रत्याशी बन गए नेता
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए खूब पैसा बहाया और धन-बल का इस्तेमाल किया वहीं, 1452 प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो बिना चुनाव लड़े गांव की सरकार चलाएंगे। ये सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
पंचायत चुनाव के लिए प्रधान, बीडीसी के उम्मीदवारों ने होर्डिंग, खान-पान और शक्ति प्रदर्शन के लिए रैलियों में जमकर नोट उड़ाए। वोटिंग वाले दिन भी मतदाताओं को घर से मतदान केंद्रों तक लाने के लिए गाड़ियों की बुकिंग पर पैसा खर्च हुआ। प्रतिद्वंद्वियों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची रही। इस सबके बीच ग्राम प्रधान के 42 प्रत्याशी ऐसे रहे जो धन-बल का प्रयोग किए बिना निर्विरोध मुखिया चुन लिए गए। बीडीसी के 23 और सदस्य ग्राम पंचायत पद पर 1387 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। संवाद