फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दुकान प्रतिष्ठान के बोर्ड पर लिखे जीएसटी नंबर वरना दे जुर्माना

दुकान प्रतिष्ठान के बोर्ड पर लिखे जीएसटी नंबर वरना दे जुर्माना

Sat, 06 Oct 2018 02:06 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
दुकान प्रतिष्ठान के बोर्ड पर लिखे जीएसटी नंबर वरना दे जुर्माना
हल्द्वानी। यदि आप जीएसटी में रजिस्टर्ड कारोबारी हैं और आपने दुकान, प्रतिष्ठान के बाहर पंजीयन नंबर नहीं लिखा है तो राज्य कर विभाग 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगा सकता है। विभाग ने कारोबारियों को दुकानों, प्रतिष्ठानों के बाहर जीएसटी पंजीयन नंबर लिखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


राज्य कर विभाग के अनुसार जीएसटी अधिनियम में साफ है कि प्रत्येक कारोबारी को दुकान, फैक्ट्री, दफ्तर के बाहर जीएसटी पंजीयन नंबर पेंट बोर्ड, ग्लोसाइन बोर्ड, फ्लैक्स पर लिखना जरूरी है। लेकिन जीएसटी लागू होने के सवा साल बीतने के बाद भी हल्द्वानी संभाग में अधिकतर व्यापारियों ने पंजीयन नंबर का बोर्ड नहीं लगाया है जबकि यहां 25 हजार से ज्यादा कारोबारी पंजीकृत हैं। इस पर राज्य कर अफसर सख्त हो गए हैं। अपर आयुक्त बीएस नगन्याल ने सभी उप, सहायक आयुक्तों को दुकानों के बाहर पंजीयन संख्या अंकित करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए। इसमें न्यूनतम 500 से अधिकतम 25 हजार जुर्माना है।
विज्ञापन

राज्य कर के सहायक आयुक्त विनय प्रकाश ओझा ने कहा कि जीएसटी में पंजीकृत कारोबारियों को दुकान आदि फर्म के बाहर जीएसटी पंजीयन नंबर लगाना अनिवार्य है। नंबर न लगाने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे फायदे
1. सिर्फ पंजीकृत कारोबारियों से ही खरीद होगी।
2. नियमित तौर पर जमा होगा राज्य कर, सरकारी खजाने में बढ़ोतरी होगी।
3. कर चोरी पर शिकंजा कसेगा।
4. ग्राहकों से जबरन कर वसूली नहीं हो सकेगी।

लिखना होगा हम है ‘समाधान’ कारोबारी
जीएसटी में समाधान में पंजीकृत कारोबारी को जीएसटी पंजीयन नंबर के अलावा समाधान विकल्प होने की सूचना भी लिखनी अनिवार्य है। नियमानुसार समाधान कारोबारी जीएसटी नहीं वसूल सकता है। समाधान लिखे होने पर ग्राहक भी जागरूक होंगे और खुद टैक्स नहीं देंगे।




बोर्ड पर लिखें जीएसटी नंबर, वरना जुर्माना दें
दुकान के बाहर नंबर न लिखने से हो रहा जीएसटी अधिनियम का उल्लंघन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed