{"_id":"5b649d184f1c1b6e118b733c","slug":"141533320472-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन मार्शल आर्ट्स खेलों के लिए 17 को चुनी जाएगी भारतीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन मार्शल आर्ट्स खेलों के लिए 17 को चुनी जाएगी भारतीय टीम
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दिल्ली में पहली बार आयोजित होने वाले एशियन मार्शल खेलों के लिए भारतीय टीम की चयन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो जाएगी। भारतीय टीम में प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व हो इसके लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान आठ अगस्त को ऋषिकेश में शुरू होगा।
एशियन खेलों के लिए भारतीय टीम चयन समिति के चेयरमैन तथा एशियन कोच सतीश जोशी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 से 15 नवंबर के बीच दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगी। जिसमें कई एशियाई देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इन खेलों के लिए भारतीय टीम की चयन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी। उत्तराखंड प्रदेश के खिलाड़ियों को देश की टीम से खेलने का मौका मिले इसके लिए आठ अगस्त से विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। जिसमें मार्शल आर्ट्स खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। एक सप्ताह के इस प्रशिक्षण के लिए श्री जोशी ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता सभी खिलाड़ियों से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि चयन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।