फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एसटीएच में आक्सीजन का संकट

एसटीएच में आक्सीजन का संकट

Mon, 14 Aug 2017 02:21 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
एसटीएच में आक्सीजन का संकट
hospital
हल्द्वानी। गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से मासूमों की मौत से देश भर में हल्ला मचा हुआ है। कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल का हाल भी कुछ ऐसा ही है। अस्पताल को ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करने वाली कंपनी का भुगतान नहीं हुआ है। कंपनी का अस्पताल प्रशासन पर 40 से 45 लाख रुपये का बकाया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही है। गोरखपुर की घटना के बाद भी कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। सुशीला तिवारी अस्पताल में एक महीने में लगभग तीन से साढ़े तीन हजार आक्सीजन सिलेंडर की खपत होती है। सूत्रों की मानें तो आक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करने वाली कंपनी का अभी भुगतान नहीं है। कंपनी का लगभग 40 से 45 लाख रुपये का बकाया है। बकाया भुगतान न होने की स्थिति में कंपनी आक्सीजन की सप्लाई बंद कर सकती है। कंपनी के आक्सीजन की सप्लाई बंद करने से संकट गहरा सकता है और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। हालांकि राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा का कहना है कि चार माह का भुगतान जल्द कंपनी को कर देंगे। एक माह के भुगतान की राशि लगभग दस लाख रुपये शेष रह जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनियों का भुगतान चार-पांच माह बाद ही होता है। इस सप्ताह देहरादून जाकर शासन से बजट की मांग करेंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसबी ओली ने बताया कि 17-18 के लिए 50 लाख रुपये का बजट अभी नहीं आया है। बिजली विभाग, जलसंस्थान समेत अन्य का भुगतान नहीं हो पाया है। बेस अस्पताल में एक माह में लगभग 10 से 15 आक्सीजन सिलेंडर की खपत होती है। बजट न आने के कारण आक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करने वाली कंपनी का भुगतान भी अटका हुआ है। डॉ. ओली ने कहा कि बजट आते ही भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी को नहीं हुआ है 40 से 45 लाख रुपये का भुगतान
हर महीने तीन से साढ़े तीन हजार सिलेंडर की होती है खपत
सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल को भी बजट का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed