फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कालाढूंगी रोड पर निर्माणाधीन दो व्यवसायिक भवन सील

कालाढूंगी रोड पर निर्माणाधीन दो व्यवसायिक भवन सील

Sat, 29 Jul 2017 02:22 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी रोड पर निर्माणाधीन दो व्यवसायिक भवन सील
हल्द्वानी। स्थानीय विकास प्राधिकरण हल्द्वानी काठगोदाम प्रशासन द्वारा धड़ल्ले से चल रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को निर्माणाधीन दो व्यवसायिक भवनों को सील किया है। इसमें से एक व्यवसायिक भवन का निर्माण तो बिना नक्शे के चल रहा था जबकि दूसरे व्यवसायिक भवन का निर्माण सड़क तक अवैध कब्जा कराकर कराया जा रहा था। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी में विकास प्राधिकरण का गठन होने के बाद भी अवैध निर्माणों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। प्राधिकरण के सर्वे अभियान में यह बात सामने आई है कि भवन स्वामियों द्वारा स्वीकृत नक्शे से विपरीत निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को विकास प्राधिकरण के सचिव एवं सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने मुखानी थाना पुलिस को साथ लेकर कालाढूंगी रोड पर निर्माणाधीन दो व्यवसायिक भवनों की जांच पड़ताल की तो पता लगा कि नियमों को ताख पर रखकर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। सचिव उपाध्याय ने बताया कि कालाढूंगी रोड पर सतीश कालोनी के पास रामचंद्र सिंह द्वारा दो मंजिले व्यवसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा था। जांच पड़ताल में पता लगा कि जो नक्शा स्वीकृत कराया गया था उसके विपरीत निर्माण कराने के साथ सड़क तक अवैध निर्माण कर दिया गया है। इस पर निर्माणाधीन व्यवसायिक भवन को तत्काल रूप से सील कर दिया गया। सचिव ने बताया कि ऊंचापुल पर सलील खंडेलवाल द्वारा किए जा रहे निर्माणाधीन व्यवसायिक भवन की जांच की गई तो भवन स्वामी स्वीकृत नक्शा नहीं दिखा सके जिस पर निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों भवन स्वामियों को नोटिस दिए गए हैं तथा संतोषजनक जवाब न मिलने पर अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed