{"_id":"5c86ad7bbdec2213fc305079","slug":"131552330107-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालन से मजबूत होगी आर्थिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालन से मजबूत होगी आर्थिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विकासखण्ड स्तरीय पशु प्रदर्शनी पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई है। तहसील कांडा के खातीगांव में पशु प्रदर्शनी का समापन करते हुए ग्राम प्रधान रामलाल ने कहा कि पशुपालन आय का मजबूत आधार है। खातीगांव के मैदान में आयोजित पशु प्रदर्शनी में ग्राम प्रधान ने कहा कि कांडा क्षेत्र कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में अग्रणी है।
मुख्य अतिथि कांडा कमस्यार घाटी पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कृपाल सिंह ने लोगों से पशुपालन को बढ़ावा देकर अच्छी आय अर्जित करने की अपील की। कांडा के पशुपालन अधिकारी मृगेश चौधरी ने पशुपालकों को अच्छी नस्ल के पशुओं की जानकारी समेत पशुपालन के गुर भी बताए। प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले पशुओं को नि:शुल्क कृमिनाशक दवाई,मिनरल मिक्सर, मल्टी मिनरल,मल्टी विटामिन वितरित की गयी।
पशुचिकित्साधिकारी डॉ. पंकज पाठक ने पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। वहां लाल सिंह रावत, महेश राठौर,गणेश सिंह रावत, डॉ कमल तिवारी,डॉ ज्योति पूना, डॉ गोविंद सिंह खाती, डॉ पैनी आर्य, पशुधन प्रचार अधिकारी हरीश सिंह एवं विजय पाल आदि मौजूद थे। प्रदर्शनी में क्षेत्र के 91 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सरस्वती रावत की दुधारु भैंस चैंपियन रही।