फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रतियोगिताएं निपट गईं तब आया बजट शिक्षा विभाग का बजट

प्रतियोगिताएं निपट गईं तब आया बजट शिक्षा विभाग का बजट

Tue, 19 Feb 2019 01:43 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिताएं निपट गईं तब आया बजट शिक्षा विभाग का बजट
hundred rupees new note
हल्द्वानी। शिक्षा विभाग भी गजब ही है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में खेल प्रतियोगिताएं निपट गईं, उसके बाद राज्य के स्कूलों का बजट जारी किया गया। उस पर भी शर्त रखी गई है कि डेढ़ माह में पूरा बजट खर्च कर दिया जाए। फिलहाल विभाग को 19.69 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2018-19 की प्राथमिक स्कूलों, उच्च प्राथमिक स्कूलों की खेल प्रतियोगिताएं जनवरी तक हुईं हैं। जब जरूरत थी तब शिक्षा विभाग ने खेलों का बजट जारी नहीं किया। बीते 16 फरवरी को खेल निदेशक ने विद्यालयी शिक्षा विभाग की वित्त नियंत्रक अमिता जोशी ने प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खेलों के लिए 19,69,591 रुपये का बजट जारी करने का आदेश जारी कर दिया। निदेशक के आदेशानुसार सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों, उप शिक्षा अधिकारियों के खातों में बजट भेज दिया गया। शिक्षा निदेशक ने सभी शिक्षा अधिकारियों को यह भी आदेश दिया है कि मार्च के अंत तक बजट पूरा खर्च होना चाहिए।
विज्ञापन



खेल प्रतियोगिताएं निपट गईं तब आया बजट
डेढ़ माह में 19.69 लाख रुपये खर्च करने का आदेश
प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए जारी किया गया है बजट

जिलों को आवंटित राशि
खेलों के लिए अल्मोड़ा के 107 विद्यालयों के लिए 1.38 लाख, बागेश्वर के 46 स्कूलों के लिए 1.06 लाख, चंपावत के 40 स्कूलों के लिए 89 हजार, नैनीताल के 78 स्कूलों के लिए 1.21 लाख, पिथौरागढ़ के 92 स्कूलों के लिए 2.25 लाख, ऊधमसिंह नगर के 65 स्कूलों के लिए 2.50 लाख, देहरादून के 82 स्कूलों के 1.40 लाख, हरिद्वार के 54 स्कूलों के लिए 54 हजार, पौड़ी के 130 स्कूलों के लिए 2.15 लाख, उत्तरकाशी के 61 स्कूलों के लिए 1.56 लाख, चमोली के 78 स्कूलों के लिए 1.62 लाख, रुद्रप्रयाग के 46 स्कूलों के लिए 1.39 लाख, टिहरी के 115 स्कूलों के लिए 1.73 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग की ओर से यह राशि खेल उपकरणों एवं प्रतियोगिताओं के लिए स्कूलों को दी गई है। जो स्कूल प्रतियोगिता के आयोजन पर आए खर्चे का भुगतान नहीं कर पाए थे, इससे कर सकेंगे।
- केके गुप्ता, सीईओ नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed