फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फिर हुई बर्फबारी, बर्फ से जमकर खेले पर्यटक

फिर हुई बर्फबारी, बर्फ से जमकर खेले पर्यटक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
फिर हुई बर्फबारी, बर्फ से जमकर खेले पर्यटक
नैनीताल। सरोवरनगरी में शुक्रवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। हिमालय दर्शन, चायना पीक, स्नोव्यू, पंगूट, बारापत्थर समेत सभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खूब बर्फ गिरी, जबकि माल रोड, तल्लीताल, मल्लीताल समेत पूरे नगर में बर्फ के फाहे गिरे। बर्फ गिरते ही पर्यटक उछल पड़े। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटक जमकर बर्फ से खेलते रहे। हालांकि नैनीताल भवाली मार्ग पर हिमवर्षा होने से पर्यटक, स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बाइक से सरोवरनगरी आ रहे तमाम लोग लौट गए।
विज्ञापन

सरोवरनगरी में शुक्रवार तड़के हिमालय दर्शन क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हुई। बर्फ गिरने की सूचना नगर में पहुंची तो भारी संख्या में पर्यटक हिमालय दर्शन पहुंच गए और बर्फ का आनंद लिया। इसी बीच दोपहर 12 बजे बर्फबारी दोबारा शुरू हो गई। इसका पर्यटकों ने जमकर आनंद लिया। बच्चे, बूढ़े सभी बर्फ के गोलों से खेलते नजर आए। बर्फ देखने की इच्छा रखने वाले पर्यटक इच्छा पूरी होने से आनंदित हो उठे और एक दूसरे पर जमकर बर्फ के गोले बरसाए। सेल्फी विद स्नो का भी खूब क्रेज देखा गया। लोगों ने खूब बर्फ के साथ सेल्फी ली और हैप्पी फॉल बोलकर बधाई दी। भारी संख्या में पर्यटकों के वाहन हिमालय दर्शन पहुंचे तो जाम की स्थिति बन गई। करीब दो घंटे पंगूट रोड पर वाहन रेंगते रहे। इसी तरह दिन भर रुक-रुक कर पंगूट में बर्फ गिरने का सिलसिला चलता रहा और पर्यटक पंगूट पहुंचते रहे। नगर में बीते 21 जनवरी की शाम से मौसम का मिजाज बिगड़ गया था, जिसके चलते 23 जनवरी की दोपहर तक मौसम का मिजाज बिगड़ता रहा। इस दौरान नगर में बारिश के साथ हिमकण और ओले गिरे, जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई। नगर में बृहस्पतिवार को दिनभर मौसम सामान्य बना रहा और धूप खिलने से लोगों ने काफी राहत महसूस की लेकिन बृहस्पतिवार की देर रात्रि और शुक्रवार तड़के फिर मौसम ने अचानक करवट बदल ली और बर्फबारी होने लगी। नैनी झील का जलस्तर लगातार तीसरे दिन भी छह फुट आधा इंच पर स्थिर बना रहा।
विज्ञापन


फिर हुई बर्फबारी, बर्फ से जमकर खेले पर्यटक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed