{"_id":"5a74cc6e4f1c1b805a8b79f2","slug":"131517603950-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के अंधे मोड़ों को काटने में जुटा लोनिवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के अंधे मोड़ों को काटने में जुटा लोनिवि
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। भीमताल-रानीबाग रोड पर सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब इस रोड के अंधे मोड़ों पर दुर्घटना का खतरा नहीं रहेगा। लोनिवि ने अंधे मोड़ों को काटने और संकरे स्थान चौड़ीकरण के लिए 30 स्थानों को चिन्हित किया है। इस कार्य में 1 करोड़ 67 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
भीमताल रोड पर रानीबाग से लेकर मोतियापाथर तक कई स्थानों पर अंधे मोड़ हैं जहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसके अलावा सड़क कई जगह बेहद संकरी होने के कारण यातायात बाधित होता है। इसे देखते हुए लोनिवि की मांग पर शासन ने राज्य योजना के तहत अंधे मोड़ों को काटकर सड़क चौड़ी कराने, संकरे स्थान पर दीवार लगाने और पैरापिट विहीन स्थान पर लोहे के पैरापिट लगाने के लिए 1 करोड़ 67 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
धनराशि मिलने के बाद लोनिवि ने भीमताल-रानीबाग रोड में जेसीबी मशीन से अंधे मोड़ों का कटान शुरू कर दिया है। अब तक चार जगह पर अंधे मोड़ काटने के बाद सड़क चौड़ी की जा चुकी है। लोनिवि के अवर अभियंता कमल पाठक ने बताया कि भीमताल से लेकर मोतियापाथर तक 30 ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
दोपहिया वाहनों के रपटने का खतरा बढ़ा
हल्द्वानी। लोनिवि ने अंधे मोड़ों के कटान का काम तो शुरू कर दिया है, लेकिन इससे निकली रोड़ी सड़क पर फैलने के कारण दोपहिया वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि के अधिकारियों से पहाड़ी कटान के दौरान सड़क में फैलने वाली रोड़ी की नियमित रूप से सफाई कराने की मांग की है।
बद्रीपुरा स्थित अंधे मोड़ पर लगा उत्तल दर्पण
हल्द्वानी। यातायात विभाग ने सड़क हादसे से बचने के लिए बद्रीपुरा स्थित अंधे मोड़ पर शुक्रवार को उत्तल दर्पण लगाया। अब एक दर्पण कुंवरपुर स्थित तिराहे पर भी लगाया जाएगा। यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा ने बताया कि शहर में अंधे मोड़ के चलते लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। सड़क हादसों को रोकने के लिए शुक्रवार को बद्रीपुरा मोड़ पर उत्तल दर्पण लगाया गया है। अब इस मोड़ पर आते ही शीशे में मोड़ की गाड़ियां दिखाई देंगी और हादसा होने से बचेगा। इसी प्रकार कुंवरपुर तिराहे पर कई हादसे हो चुके हैं। यहां भी उत्तल दर्पण लगाया जाएगा। पुलिस ने लोक निर्माण विभाग को ब्रेकर बनाने के भी सुझाव दिए हैं।