{"_id":"5a130eeb4f1c1b95188b5226","slug":"131511198443-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विज्ञान महोत्सव में दूसरे स्थान पर रहे भास्कर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विज्ञान महोत्सव में दूसरे स्थान पर रहे भास्कर सम्मानित
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विज्ञान महोत्सव की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले जीआईसी कुलसीबी के छात्र भास्कर बिष्ट को विद्यालय में सम्मानित किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए और बाल वैज्ञानिक के उज्जवल भविष्य की कामना की। तहसील के सुदूरवर्ती जीआईसी कुलसीवी के छात्र भास्कर बिष्ट का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव के लिए हुआ था।
उन्होंने ऋषिकेश में अल्मोड़ा जिले का प्रतिनिधित्व किया और अपशिष्ट प्रबंधन और जलाशय संरक्षण विषय पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए। भास्कर द्वारा अपशिष्ट कूड़े से कूलर और वैक्यूम क्लीनर का निर्माण कर वर्तमान में तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से बचने का तरीका भी समझाया था। उन्होंने लुप्त हो रहे प्राचीन नौलों और जलाशयों के संरक्षण, वर्षा जल संरक्षण पर भी मॉडल का प्रदर्शन किया। यहां पहुंचने पर विद्यालय परिवार की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी एसएस बिष्ट, प्रधानाचार्य हेम चंद्र जोशी, ललित टम्टा, नरेश लाल, जीबी कांडपाल, देवेंद्र भट्ट, विनय राणा, हेमा गोस्वामी, दीपा भट्ट, हरीश राम, भूपाल बिष्ट, गजेंद्र बोरा, जनार्दन तिवारी, विनोद कुमार प्रधान विरेंद्र प्रकाश, कुलप्रकाश जोशी, विमला देवी, दलीप सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनीता बिष्ट, पूर्व बीडीसी सदस्य राजेंद्र बिष्ट आदि ने उन्हें शुभकमानाएं दीं।