{"_id":"59d7eb594f1c1b0d698b46e5","slug":"131507322713-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिठौरिया नंबर एक की पुलिया टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिठौरिया नंबर एक की पुलिया टूटी
Updated Sat, 07 Oct 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। काठगोदाम से कठघरिया बाइपास सड़क की पुलिया बस के चढ़ने के दौरान टूट गई। इसे बस में सवार 20 बच्चों की जान खतरे में पड़ गई। लोगों ने बस से बच्चों को उतारकर सुरक्षित भिजवाया। उधर, पांच घंटे बाद बस को निकाला जा सका। लोगों के बुलाने पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारी एक दूसरे विभाग की पुलिया होने का आरोप लगाते रहे।
शुक्रवार सुबह शर्मा आटा चौकी बिठौरिया नंबर एक के पास पुलिया एक स्कूल की बस के चढ़ते ही टूट गई। इससे बस एक ओर झुक गई। इससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने बस में चढ़कर बच्चों को उतारा और दूसरे वाहन से घरों को भेजा। उधर, ग्रामीणों ने इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। दोनों अधिकारी दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे। पुलिया किसकी है, इस पर दोनों विभाग के अधिकारी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। ग्रामीण विपिन शर्मा ने बताया कि विभाग के अधिकारी आपस में उलझते रहे कि पुलिस किस विभाग की है, कौन बनाएगा। इसके बाद अधिकारी बिना कोई निर्णय लिए वहां से चले गए। पुलिया टूटने के कारण यातायात रुक गया। उधर, ग्रामीणों की मदद से पांच घंटे बाद स्कूल बस को निकाला गया।