{"_id":"5cbe2e93bdec22146325beb2","slug":"121555967635-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की 18 आईटीआई के फोरमैन बने प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की 18 आईटीआई के फोरमैन बने प्रधानाचार्य
विज्ञापन
iti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। प्रदेश के विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में कार्यरत 18 कार्यदेशकों (फोरमैन) को पदोन्नत कर प्रधानाचार्य बना दिया गया है। लोकसेवा आयोग की संस्तुति के आधार पर पदोन्नत हुए सभी प्रधानाचार्यों को शासन ने तैनाती के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
राज्य में 114 आईटीआई संचालित हो रही हैं। इनमें प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों को भरने के लिए लोकसेवा आयोग, हरिद्वार में 13 अगस्त 2018 को प्रोन्नति चयन समिति की बैठक हुई थी जिसमें 18 कार्यदेशकों (फोरमैन) को प्रधानाचार्य श्रेणी-दो वेतनमान पर पदोन्नत किए जाने की संस्तुति कर दी गई थी। आयोग की संस्तुति के आधार पर अब शासन ने फोरमैनों को प्रधानाचार्य पदों पर प्रमोशन और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। सचिव (प्रभारी) डा. रंजीत कुमार सिन्हा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है पदोन्नति के सापेक्ष नवीन तैनाती स्थान पर संबंधित कार्मिक द्वारा अगर 15 दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण नहीं किया जाता है तो पदोन्नति का लाभ स्वत: ही समाप्त समझा जाएगा। अपर निदेशक (प्रशिक्षण) बीएस चलाल ने बताया कि शासन के आदेशानुसार सभी नवनियुक्त प्रधानाचार्यों को जल्द पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश की 18 आईटीआई के फोरमैन बने प्रधानाचार्य
तैनाती स्थल परिवर्तन को दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी। प्रभारी सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने सख्त हिदायत दी है कि तैनाती के स्थान पर योगदान न करके यदि किसी कार्मिक द्वारा राजनैतिक अथवा अन्य कोई दबाव बनाकर तैनाती परिवर्तन का अनुरोध किया गया तो इस पर उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली -2005 का उल्लंघन पाते हुए कार्मिक के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये फोरमैन इन आईटीआई के बने प्रधानाचार्य
- केशर आर्य (रानीखेत) - बेतालघाट आईटीआई
- वीरेंद्र कुमार राजडोर (बाजपुर) - विशिष्ट भीमताल
- आनंद प्रसाद (युवक हल्द्वानी) - अस्कोट आईटीआई
- राजकुमार (बेतालघाट) - कालसी आईटीआई