{"_id":"5c8c0d2ebdec22141231e9e6","slug":"121552682286-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोनल मजिस्ट्रेटों और पटवारियों को दिए बूथों के निरीक्षण का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोनल मजिस्ट्रेटों और पटवारियों को दिए बूथों के निरीक्षण का निर्देश
विज्ञापन
booth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानाचूली (नैनीताल)। धारी तहसील में नये एसडीएम विवेक राय ने और बेतालघाट तहसील में नवनियुक्त तहसीलदार सुदेश चौहान ने शुक्रवार को कार्यभार संभाला। शुक्रवार को कार्यभार संभाला। इस दौरान एसडीएम विवेक राय की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में चुनाव संबंधी बैठक की गई। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, राजस्व उपनिरीक्षक ने प्रतिभाग किया। एसडीएम ने सभी मजिस्ट्रेटों, पटवारियों को अपने क्षेत्रों के पोलिंग बूथों में जाकर रिपोर्ट देने, पोलिंग बूथों पर कड़ी नजर रखने को कहा। बताया कि अति संवेदनशील क्षेत्रों में अधिक पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट को बेहतर ड्यूटी के निर्देश दिए। बताया कि सड़क से दूर वाले मतदान स्थल पर दो दिन पहले पहुंचा है। इस दौरान तहसीलदार नितेश डागर, थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी, बीडीओ तारा ह्यांकी, हेम चंद्र जोशी, हेम पलड़िया, ललित मोहन जैड़ा, चंद्रनाथ, मो. शकील, विजय पनेरू, प्रेम गोस्वामी आदि थे।
एसडीएम और तहसीलदार ने संभाला चार्ज
जोनल मजिस्ट्रेटों और पटवारियों को दिए बूथों के निरीक्षण के निर्देश
विज्ञापन
एसडीएम और तहसीलदार ने संभाला चार्ज
जोनल मजिस्ट्रेटों और पटवारियों को दिए बूथों के निरीक्षण के निर्देश