{"_id":"5c268379bdec22569f267849","slug":"121546027897-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 को भेजा जाएगा खैरना बैराज का प्राथमिक प्राकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 को भेजा जाएगा खैरना बैराज का प्राथमिक प्राकलन
विज्ञापन
dam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। खैरना बैराज से नैनीताल की पेयजल योजना को लेकर शासन स्तर पर खासी हलचल है। केंद्र सरकार के निर्देश पर नैनीताल के लिए खैरना बैराज से पेयजल लिफ्ट योजना का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। खैरना बैराज और नैनीताल लिफ्ट पेयजल योजना का प्रस्ताव 31 दिसंबर को शासन को भेजा जाएगा। सिंचाई विभाग और जलनिगम ने बैराज और लिफ्ट पेयजल योजना को लेकर युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है। प्रस्ताव जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश कुमाऊं आयुक्त ने शनिवार को दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिए।
कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में सिंचाई, जलनिगम और जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की जानकारी देते हुए सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि बैराज का प्राथमिक प्राक्कलन तैयार कर 31 दिसंबर तक भेजे जाने के निर्देश मिले हैं। प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है और 31 दिसंबर को प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पेयजल लिफ्ट स्कीम और बैराज का प्रस्ताव करीब 400 करोड़ रुपये है। प्राथमिक प्राक्कलन भेजने के साथ ही बैराज की डीपीआर तैयार की जाएगी। इधर, जलनिगम के मुख्य अभियंता आर प्रसाद ने भी कमिश्नर को बताया कि 31 दिसंबर तक पेयजल लिफ्ट योजना का प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। बैठक अधीक्षण अभियंता सिंचाई नरेंद्र सिंह पतियाल, डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान विशाल कुमार सक्सेना आदि थे।
31 को भेजा जाएगा खैरना बैराज का प्रस्ताव
कमिश्नर ने दिए निर्देश, सिंचाई और जलनिगम प्रस्ताव बनाने में जुटे