फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   होमगार्डों को पुलिस कर्मियों के समान वेतन भता देने पर विचार करे सरकार

होमगार्डों को पुलिस कर्मियों के समान वेतन भता देने पर विचार करे सरकार

Wed, 18 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
होमगार्डों को पुलिस कर्मियों के समान वेतन भता देने पर विचार करे सरकार
नैनीताल। उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के आधार पर होमगार्डों को पुलिस कर्मियों के न्यूनतम वेतन के समान दैनिक वेतन भत्ता देने पर आठ सप्ताह में विचार करने को कहा है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ और न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। देहरादून निवासी शिव प्रसाद और अन्य ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा था होमगार्डों को भी पुलिस की तरह वेतन भत्ता दिया जाए। पूर्व में उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने होमगार्डों को भी पुलिस के सामान वेतन व अन्य सुविधाएं देने का आदेश प्रदेश सरकार को दिया था।
विज्ञापन


इस आदेश को सरकार ने चुनौती दी थी। मंगलवार को खंडपीठ ने राज्य सरकार को आदेश दिए है कि वह सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के आधार पर पुलिस वालों के न्यूनतम वेतन की तरह ही होमगार्डों को आठ सप्ताह के भीतर दैनिक भत्ता देने पर विचार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेतन भत्तों को लेकर ही हिमाचल और पंजाब के होमगार्ड सर्वोच्च न्यायालय पहुंचे थे। उस समय सर्वोच्च न्यायालय ने होमगार्डों को नियमित करने से इंकार किया था लेकिन साफ किया था कि गृह रक्षकों को पुलिस कर्मियों के न्यूनतम वेतन के समान ही दैनिक वेतन भत्ता दिया जाए। प्रदेश में इस समय 6411 होमगार्ड हैं।

उच्च न्यायालय ने सरकार को आठ सप्ताह का समय दिया
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आधार पर लिया जाए फैसला
प्रदेश के छह हजार से अधिक होमगार्डों को हो सकता है फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed