फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर नहीं खुल सका मेडिकल स्टोर

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर नहीं खुल सका मेडिकल स्टोर

Wed, 14 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर नहीं खुल सका मेडिकल स्टोर
हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन काठगोदाम में मेडिकल स्टोर नहीं खुल सका है। रेलवे स्टेशन पर मुनाफे का सौदा नहीं होने पर दवा विक्रेताओं ने रुचि नहीं दिखाई है। इसकी वजह से स्टेशन पर यात्रियों को दवाएं मुहैया कराना संभव नहीं हो पाएगा। रेलवे ने स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर मेडिकल स्टोर और बेबी फूड स्टोर खोलने का फैसला किया था। रेलवे का मानना है कि लंबी यात्रा से यात्रियों को अक्सर सिर दर्द, जी मचलना, उल्टी वगैरह के अलावा शुगर, बीपी के मरीजों को समय से दवाएं नहीं मिल पाती है। वहीं ट्रेन में सफर करने वाले नवजात शिशुओं को बेबी फूड, दूध की भी किल्लत होती है। इसी के तहत पूर्वोत्तर रेलवे ने ए और बी श्रेणी के स्टेशनों पर मेडिकल स्टोर बेबी फूड स्टोर खोलने का फैसला किया। काठगोदाम ए श्रेणी स्टेशन में आता है। यहां रेलवे कैंटीन में बच्चों के लिए दूध मिलता है। मेडिकल स्टोर खोला जाना बाकी था। काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या और बिक्री का आकलन के बाद दवा विक्रेताओं ने रेलवे स्टेशन पर मेडिकल स्टोर खोलने में दिलचस्पी नहीं ली। इसकी वजह से स्टेशन पर मेडिकल स्टोर नहीं खुल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed