{"_id":"5a1f09634f1c1b6a678bed74","slug":"121511983459-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने पंत विवि के सुरक्षा गार्ड को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने पंत विवि के सुरक्षा गार्ड को मार डाला
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिपुरी। जंगल से मवेशियों के लिए चारा काटने गए पंतनगर विवि के सुरक्षा गार्ड को तेंदुए ने मार डाला। उसका शव कोटखर्रा बीट के जंगल से बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शांतिपुरी नंबर चार निवासी हीरा सिंह टाकुली (49) पुत्र स्व. चंचल सिंह टाकुली पंतनगर विवि में सुरक्षा गार्ड था। वह बुधवार दोपहर दो बजे ड्यूटी से लौटा। उसके बाद तीन बजे मवेशियों के लिए गौला के पार कोटखर्रा बीट के जंगल से पत्ती लेने चला गया। शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने ढूंढखोज की तो जंगल में उसका शव बरामद हुआ। डौली रेंज के रेंजर अनिल कुमार जोशी ने बताया शव को देखकर प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि तेंदुए के शिकार में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ हो सकेगी। विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को ट्रेप कैमरे लगाए जाएंगे और गश्त कराई जाएगी।
हीरा सिंह के मां और पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। संजय सिंह बीटेक का छात्र है और छोटा बेटा भरत सिंह राजकीय इंटर कॉलेज शांतिपुर में कक्षा 11 में अध्ययनरत है। ब्यूरो