फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   निगम के अधिकारियों ने स्ट्रीट लाइटों के पोल की जांच

निगम के अधिकारियों ने स्ट्रीट लाइटों के पोल की जांच

Sat, 29 Jul 2017 02:22 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
 निगम के अधिकारियों ने स्ट्रीट लाइटों के पोल की जांच
हल्द्वानी। नगर निगम की तकनीकी टीम ने स्ट्रीट लाइटों की जांच की। जांच में स्ट्रीट लाइट पोल और लगाई गई एलइडी लाइटें डीपीआर के अनुसार पाई गईं। वहीं कुछ कमियां भी मिली हैं। उन्हें दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य नगर आयुक्त हरवीर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की तकनीकी टीम ने स्ट्रीट लाइट की जांच की। टीम दो बजे तिकोनिया चौराहे पर पहुंची। यहां उन्होंने स्ट्रीट लाइटों के पोल के गेज और लंबाई की नाप की। नाप में पोल की लंबाई और गेज डीपीआर के अनुसार पाई गई। इसके बाद टीम ने एलइडी बल्बों की जांच की। जांच में एलइडी बल्ब क्रांपटन कंपनी के पाए गए। वहीं कुछ खामियां भी मिली हैं। उन्हें लोनिवि को सही करने को पत्र भेजा गया। जांच के दौरान उपनगर आयुक्त नीरज जोशी, सहायक नगर आयुक्त दलीप कपूर, निगम की तकनीकी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


लाइटों की जांच करने चढ़े, नहीं उठी लिफ्ट
जांच के दौरान एमएनए हरवीर सिंह, तकनीकी इंजीनियर के साथ एलइडी बल्बों की जांच करने के लिए जैसे लिफ्ट में चढ़े, लिफ्ट ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद सिर्फ इंजीनियर के तकनीकी सहायक ने लिफ्ट में चढ़कर एलइडी बल्ब की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि ने जो पत्र में ये कहा -
- लोनिवि ने ठेकेदार को रनिंग पेमेंट किया है।
- रिकार्ड माप 322 एलइडी लाइट, 195 पोल, 13 टाइमर स्विच लगाए गए हैं।
- पोलो के उपर लगी लाल सिग्नल अनुबंध में नहीं हैं, न इनकी आवश्यकता है
- जीआई वायर और वायरिंग ड्रेसिंग सही कर दी गई हैं।
- लोनिवि ने विद्युत कनेक्शन के लिए विभाग से औपचारिकताएं पूर्ण करने की मांग की है।

ये खामियां मिलीं-
- लाइटों के लिए बिछी केबिल कई जगह खुली हैं।
- कालाढूंगी चौराहे के पास केबल को ऊपर से डाला गया है।
- कई जगह केबल में कट लगाने के बाद इसे टेप से जोड़ा गया है
- करंट न फैले इसके लिए केबिल को ढका जाना आवश्यक है

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए लोनिवि ने मांगा समय
थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए लोनिवि ने पत्र भेजकर समय मांगा है। नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने बताया कि लोनिवि की ओर से पत्र भेजा गया है। उसमें थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए समय मांगा है। जैसे ही लोनिवि यह प्रमाण पत्र देगा। लाइटों का स्वामित्व नगर निगम ले लेगा। उन्होंने बताया कि लोनिवि की ओर से सुरक्षा संबंधी प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed