{"_id":"65e632a5d3a203861a01dbfc","slug":"12-gypsies-banned-for-three-days-for-speeding-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-102550-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तेज गति से चलने पर 12 जिप्सियां तीन दिन के लिए बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तेज गति से चलने पर 12 जिप्सियां तीन दिन के लिए बैन
Tue, 05 Mar 2024 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने जीपीएस सिस्टम से 12 जिप्सियों को तीन दिन के लिए बैन कर दिया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढेला और ढिकाला जोन में जंगल सफारी के दौरान ये जिप्सियां तय स्पीड से तेज चल रही थीं।
कॉर्बेट पार्क के वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि दो मार्च को जीपीएस सिस्टम के तहत ढेला व ढिकाला जोन में गई 12 जिप्सियों को चिह्नित किया गया। जिप्सियों को जंगल में सफारी के दौरान 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलना होता है, लेकिन इन सभी जिप्सियों की गति तेज थी। साइडिंग नियम के उल्लघंन के चलते जिप्सियों को तीन दिन के लिए बैन कर दिया है। यदि यह जिप्सियां दोबारा नियमों का उल्लंघन करेंगी तो इन्हें सात दिन के लिए बैन किया जाएगा। तीसरी बार में पंजीकरण निरस्त भी किया जा सकता है। ऐसे में सभी चालकों को हिदायत दी है कि वह तय गति सीमा में ही जंगल में जिप्सी चलाएं।